Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल ने गांव फुगलाना में चलाया बाल तस्करी विरोधी जागरूकता अभियान*

होशियारपुर / गांव फुगलाना:
रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के ‘यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ’ द्वारा सामाजिक दायित्व और कानूनी साक्षरता अभियान के तहत गांव फुगलाना में ‘बाल तस्करी’ (Child Trafficking) विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ की विभागाध्यक्ष (HOD) सुश्री प्रियंका पुरी के दिशा-निर्देशन और समन्वयक श्री राहुल मढ़ारा व सुश्री अलका रानी (सहायक प्रोफेसर) की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस आउटरीच कार्यक्रम में लॉ के कुल 71 विद्यार्थियों (17 छात्र और 54 छात्राओं) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और सरकारी स्कूल के बच्चों को बाल तस्करी की गंभीर समस्या, बच्चों के शोषण की रोकथाम, बाल अधिकारों तथा सुरक्षा के कानूनी पहलुओं के प्रति संवेदनशील बनाना था।
जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने गांव में एक जागरूकता रैली निकाली और आमजन को बाल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों द्वारा एक जीवंत ‘नुक्कड़ नाटक’ प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से बाल तस्करी के खतरों और आपात स्थिति में कानूनी मदद व रिपोर्टिंग के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से उजागर किया गया। कानून के छात्रों ने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षित माहौल और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों और शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी के इस सामाजिक प्रयास की भरपूर सराहना की।

Related Articles

Back to top button