
एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर में 52वें वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ

*जालंधर, 22 अक्टूबर 2026*
एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर के प्रांगण में उत्साह और उमंग का माहौल था, जब विद्यालय में दो दिवसीय 52वें वार्षिक खेल महोत्सव के पहले दिन का शुभारंभ हुआ।
आज की मुख्य अतिथि *सुश्री राजविंदर कौर (महासचिव एवं राज्य बास्केटबॉल टीम चयन समिति की सदस्य)* का पौधा भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे छोड़कर खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया।
एन.सी.सी. कैडेट्स तथा चारों हाउस के खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट ने अनुशासित और जोशपूर्ण माहौल बनाया। इसके बाद स्कूल बैंड की शानदार प्रस्तुति, गतिशील ताइक्वांडो प्रदर्शन और लयबद्ध योग ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय खेल आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें विभिन्न वर्गों की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाएं होंगीं ।
मुख्य अतिथि ने राज्य और जिला स्तर के खेल विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके परिश्रम की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, बेहतर समन्वय और व्यक्तित्व के समग्र विकास को बढ़ावा देते हैं।
प्रिंसिपल श्री कंवलजीत सिंह रंधावा, हेडमिस्ट्रेस सह अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती संगीता भाटिया और स्कूल कोऑर्डिनेटर्स ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद प्रक्ट किया।



