
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के छात्रों ने अंतर-कॉलेज भाषण प्रतियोगिता में हासिल की शानदार उपलब्धि

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर सदैव अपने छात्रों की प्रतिभा के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात समर्पित रहता है। इसी श्रृंखला में, रोटरी क्लब ऑफ जालंधर द्वारा आयोजित अंतर-कॉलेज भाषण (डेक्लेमेशन) प्रतियोगिता में कॉलेज की दो छात्राओं—कनिष्का मट्टू और तनुषा गुप्ता—ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। बी.ए. सेमेस्टर 3 की कनिष्का मट्टू और बी.एससी. (इको) सेमेस्टर 1 की तनुषा गुप्ता ने टीम वर्ग में फर्स्ट रनर-अप की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा, कनिष्का मट्टू ने व्यक्तिगत प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार भी हासिल किया।कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा ने दोनों छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से व्यक्तित्व में निखार आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। डॉ. ढींगरा ने स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नवजोत दियोल और पंजाबी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रमन दादरा के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने छात्राओं
का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निरंतर दिशा निर्देश दिया।



