SliderUncategorizedपंजाब

सीमा धूमल की अगुवाई में लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जालंधर का मासिक मिलन आयोजित

लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जालंधर का मासिक मिलन श्रीमती सीमा धूमल, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट एवं वुमेन वर्क इंचार्ज, लघु उद्योग भारती पंजाब की अगुवाई में आयोजित किया गया।

बैठक में विशेष रूप से श्री विशाल शर्मा जी (Executive Vice President, Jalandhar Management Association – JMA एवं Branding & Communication Consultant) उपस्थित रहे। इस दौरान JMA और लघु उद्योग भारती महिला इकाई के बीच भविष्य में संयुक्त रूप से कार्यक्रम, वर्कशॉप एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित करने पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर महिला इकाई जालंधर की ओर से श्रीमती आरती सचदेवा (अध्यक्ष), श्रीमती रमनप्रीत जज (महासचिव), श्रीमती रूही बुद्धिराजा (संयुक्तकोषाध्यक्ष) तथा नीतू नंदा (संयुक्त महासचिव), ऋतु चोपड़ा, नोनी कात्याल एवं रश्मि उपस्थित रहीं।

बैठक सकारात्मक विचार-विमर्श एवं दोनों संस्थाओं के आपसी सहयोग से नए अवसर सृजित करने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button