पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में बाल-दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में भव्य ‘स्पोर्ट्स डे’ का आयोजन

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में ‘बाल-दिवस’ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स डे’ का सफल आयोजन किया गया। डॉ. (श्रीमती) उषा कपूर (चैयरपर्सन; लोकल एडवाइजरी कमेटी SJPS),श्री पी. पी. सिंह आहलूवालिया (ट्रस्टी एवं मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी),
आर.आर.पी. शारदा (ट्रस्टी), श्री बी. बी. ज्योति (ट्रस्टी), तथा श्रीमती विभा शारदा (मैनेजर,शिव देवी गर्ल्ज़ हाई स्कूल) तथा अभिभावक प्रतिनिधि श्रीमती भूमिका का विशेष अतिथियों के रूप में समारोह में पधारने पर स्कूल-बैंड के साथ स्वागत किया गया। विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी के साथ शानदार ‘मार्चपास्ट’ और संगीत की धुन पर लेज़ियम और डंबल-ड्रिल से समारोह का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के ध्वजारोहण के पश्चात खिलाड़ियों ने अपने-अपने सदन के ध्वज थामकर खेल-भावना की शपथ ली और मशाल प्रज्ज्वलित करके खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत आरंभ किया।
● शारीरिक-शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में बालवाटिका से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ‘विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएँ’ करवाई गईं,जिनमें छह सौ पैंतीस विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रथम दिवस के पहले सत्र में बालवाटिका के नन्हें विद्यार्थियों के लिए ‘फ्लैट रेस, हॉप रेस और बैक रेस’, पहली कक्षा के विद्यार्थियों लिए ‘बैलून ब्लास्ट रेस’, दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘स्पून लेमन रेस’, तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों लिए ‘सैक रेस’,चौथी और पाँचवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘कोन रिले रेस’ का आयोजन किया गया। दिन के दूसरे सत्र में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ताइक्वांडो’,आठवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ‘कबड्डी’ नौवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए ‘पुश रेसलिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
● दूसरे दिन के पहले सत्र में जहाँ, छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ‘फुटसल’ तथा छठी से बारहवीं कक्षा के छात्राओं के लिए ‘हैंडबॉल’ की प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं, दूसरे सत्र में छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ‘टेनिस क्रिकेट’ और दसवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ‘पिलो-फाइटिंग’ की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ ‘स्पोर्ट्स डे’ की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बाल-दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. (श्रीमती) उषा कपूर ने भी ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ और ‘पंजाब स्टेट स्कूल गेम्स’ के अंतर्गत ‘ज़िला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर’ की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक लोकनाच गिद्दा व शानदार नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने विजेता विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और ‘स्पोर्ट्स डे’ के सफल आयोजन के लिए स्टाफ़ सदस्यों की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button