Sliderराष्ट्रिय

केमिकल फैक्ट्री में आग ने मचाई तबाही

उत्तर प्रदेश : कानपुर में मंगलवार की रात को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित यूपीएसआईडीयी औद्योगिक क्षेत्र में केआईटी कॉलेज के पीछो बनी निकोलम पिगमेंट्स एंड इंक फैक्ट्री में रात करीब 9 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग ने इतना विकाल रूप ले लिया कि उसकी ऊंची लपटें करीब एक किलेमीटर दूर से दिखाई देने लगीं। फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल और ज्वलनशील सामान की वजह से आग तेजी से फैसली चली गई। इस दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में कई धमाके भी हुए, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का मौहाल फैल गया। घटना की पूरी जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पुहंची और शुरुआत में पहले तो आगके बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियों को लगाया गया, लेकिन आग इतनी भयंकर तरह से फैक्ट्री में और कैमिकल में लगी थी कि इसके राहत कार्य में काफी परेशानी आई। हालात बिगड़ते देख जिले के सभी फायर स्टेशनों से दमकल वाहन बुलाए गए। देर रात तक करीब 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई थीं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाने की तैयारी की गई।

Related Articles

Back to top button