पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘अंतर्सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पहली से पाँचवीं कक्षा के पचपन चयनित विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य की विभिन्न शैलियों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का दिल जीत लिया। मंच पर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और नृत्य कौशल ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। निर्णायकमण्डल ने प्रतिभागियों के हाव-भाव, लय-ताल और प्रस्तुति के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनकी छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button