Sliderपंजाब

*संसार की नींद से जागकर परमात्मा से जुड़ना ही सच्ची भक्ति- नवजीत भारद्वाज*

जालंधर:- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मा बगलामुखी जी के निमित सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान राकेश प्रभाकर एवं राजेश कुमार से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी में आयोजित दिव्य हवन-यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पवित्र आहुतियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर धाम के संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कबीर साहिब के दोहे—
*‘‘सुखिया सब संसार है, खाएँ और सोयें।*
*दुखिया दास कबीरा जागे और रोये॥’’*
के माध्यम से श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन और प्रभु सिमरन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कबीर साहिब संसार को एक ऐसी नींद में सोया हुआ देखते हैं, जिसमें मनुष्य अपनी पूरी जिंदगी खाने, कमाने, सोने, मोह-माया और सांसारिक इच्छाओं को पूरा करने में गुजार देता है। उसे अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य, परमात्मा की भक्ति और आत्मा की पहचान का ध्यान ही नहीं रहता।
नवजीत भारद्वाज जी ने माँ भक्तों को आध्यात्मिक गहराई से समझाते हुए कहा कि कबीर साहिब का यहां रोना किसी सांसारिक दुख या परेशानी का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उस जागृत आत्मा की पीड़ा है, जो संसार को अज्ञानता में भटकते देखकर व्याकुल होती है। जिसे परमात्मा के दर्शन की प्यास लग जाती है, उसे संसार के भौतिक सुख पहले जैसे आकर्षित नहीं करते।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि कबीर साहिब हमें समझाते हैं कि जागना केवल सुबह आंखें खोलने का नाम नहीं है। वास्तविक जागृति तब आती है, जब मनुष्य का विवेक जागता है, जब उसे अच्छे-बुरे की पहचान होती है। जिस इंसान के भीतर परमात्मा के नाम की लगन लग जाती है, वह दूसरों की बुराई करने के बजाय अपने भीतर की कमियों को सुधारने लगता है।
नवजीत भारद्वाज जी ने प्रवचन के समापन पर बड़ी विवेकतापूर्ण माँ भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि संसार की नींद मीठी जरूर है, लेकिन आत्मज्ञान की जागृति अनमोल है। संसार का सुख कुछ समय के लिए मन को प्रसन्न कर सकता है, लेकिन परमात्मा के नाम का सिमरन जीवन को भीतर से शांति और संतोष प्रदान करता है। इसलिए जीवन में आत्मचिंतन को स्थान देकर परमात्मा से जुड़ना ही सच्ची भक्ति का मार्ग है।
इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार शर्मा,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर,रोहित भाटिया,जानू थापर, ऋषभ कालिया,अजीत कुमार, नरेंद्र,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत,मनीष शर्मा, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू,संजीव शर्मा,मुकेश,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन यज्ञ के उपरांत लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button