Sliderअन्य राज्य

खाटू श्याम जी में भीषण अग्निकांड, 4 गैस सिलेंडर फटे

दिल्ली; खाटू श्याम जी मंदिर के नए निकास मार्ग पर स्थित एक भोजनालय में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस समय वहां जयंती समारोह चल रहा है। आग किन कारणों से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन देखते ही देखते इसने पूरे भोजनालय को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं। भोजनालय के अंदर दो दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से चार जोरदार धमाके के साथ फट गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और व्यापारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। मंदिर समिति और प्रशासन की दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव व आग बुझाने के कार्यों की निगरानी की। काफी मशक्कत के बाद, स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और प्रशासनिक टीमों के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। परिसर में रखे बाकी गैस सिलेंडरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गौरतलब है कि इस समय यहां वार्षिक जयंती मेला चल रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। सुबह-सुबह लगी इस आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button