

दिल्ली; एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कथित तौर पर जीशान अख्तर के नाम से दी गई है, जो NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक वांछित आरोपी है।अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कहा- अभिनेता सैफ अली खान को उनके फोन पर जीशान अख्तर के नाम से एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें कहा गया है कि उनका भी वही हश्र होगा जो बाबा सिद्दीकी का हुआ था। उन्होंने कहा, “जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह धमकी वास्तव में जीशान अख्तर की तरफ से आई है, या कोई और व्यक्ति उसका नाम लेकर ऐसी धमकियां दे रहा है ताकि मशहूर हस्तियों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को परेशान किया जा सके। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।


