Sliderपंजाब

संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का संगरूर पहुंचने पर भव्य स्वागत*

संगरूर, 21 नवंबर ( ): संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ शनिवार को बठिंडा के उपरांत बरनाला मार्ग से संगरूर जिले में प्रविष्ट हुई। संगरूर शहर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और स्थानीय संगत द्वारा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब में आयोजित विशेष समारोह में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र खड़ाऊं के दर्शन किए। समारोह के दौरान ढाडी जत्थों ने गुरु साहिब के जीवन और दर्शन से संबंधित वारों का गायन कर संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर मंच पर संगरूर जिले का प्रमुख नेतृत्व उपस्थित रहा, जिनमें संजीवन जिंदल (जिला अध्यक्ष-1), दमन थिंद बाजवा (जिला अध्यक्ष-2), सतवंत सिंह पूनिया, रोमी गोयल (मंडल अध्यक्ष-2), जतिंदर मट्टू (मंडल अध्यक्ष-1), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश बेदी व गुरतेज सिंह झनेड़ी, वरिंदर शर्मा, विजय माहवी, अमरदीप सिंह एडवोकेट (प्रभारी आईटी सेल, एससी मोर्चा पंजाब), डॉ. भगवान सिंह और निर्भय सिंह छन्ना (जिला सचिव एससी मोर्चा) शामिल थे।

*गुरु रविदास जी का दर्शन मानव समानता और सशक्तिकरण का मार्ग-*
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री देशराज कर्णवाल और विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु साहिब द्वारा 650 वर्ष पूर्व दिया गया सामाजिक समानता और मानवीय सम्मान का अमर संदेश आज भी समग्र मानवता के लिए मार्गदर्शक है। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

*समरसता यात्रा सामाजिक एकता का पावन प्रयास-*
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीवन जिंदल और जिला भाजपा अध्यक्ष दमन थिंद बाजवा ने कहा कि यह यात्रा कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी के आध्यात्मिक और सामाजिक सद्भाव के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का निष्काम प्रयास है। उन्होंने कहा कि संगरूर वासियों का यह अपार उत्साह गुरु साहिब के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button