

दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर एक ट्रक बेकाबू होकर कई वाहनों से टकरा गया। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। UAE में भारतीय दूतावास ने हादसे में जान गंवाने वाले 14 लोगों में भारतीय नागरिकों के शामिल होने की पुष्टि की है।यह हादसा आधी रात से पहले फुजैराह के प्रवेश द्वार के पास हुआ। ट्रक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पहले एक अन्य वाहन से टकराया और फिर पलट गया। इसके बाद वह धीमी गति के कारण रुकी हुई कई अन्य गाड़ियों से जा टकराया पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जो कई अन्य वाहनों तक फैल गई। इससे काफी जान-माल का नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमें, एंबुलेंस, बचाव दल और सिविल डिफेंस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इन टीमों ने आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का काम किया।



