Sliderपंजाब

जालंधर मे नगर निगम के ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने

जालंधर: जालंधर में उमस भरी गर्मी से परेशाम लोगों ने आज दोपहर हुई बारिश के बाद राहत की सांस ली। वहीं इसी बीच नगर निगम के ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के GTB नगर इलाके में बारिश के बीच नगर निगम के ठेकेदारों निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी वीडियो सोशल मीडिया पर सांझा कर सवाल उठाए हैं। इसके बाद ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। राजिंदर बेरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि बारिश में बन रही सड़क कितने दिन टिकेगी वहीं उन्होंने कहा कि इससे नगर निगम को करोड़ों का नुकसान भी होता है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की ओर ध्यान देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button