
जालंधर, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत 12 अगस्त को माई हीरा गेट मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की तैयारियों, मार्ग, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती है और तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को इस यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल ने कहा कि माई हीरा गेट मंडल के सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, युवा और महिलाएं भी तिरंगा यात्रा में भाग लेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा मंडल क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का एक नया संदेश देने का कार्य करेगी।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए संकल्प लिया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रमन पब्बी, मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल, हेमंत खन्ना, अनुज शारदा, बृज मोहन गुप्ता, हरीश महेंदरू, विजय चड्ढा, राहुल ग्रोवर, सतपाल बठला, अकबर सलमानी, विशू खन्ना, पुनीत कैप्टन, विवेक भंडारी, अशोक शर्मा, विपन शर्मा, गोपाल कंबोज, अनिल महेंदरू, मोनू मल्होत्रा, अश्विनी खन्ना एवं ओम जी, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।