Sliderपंजाब

ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर 7 लोगों की मौत

झारखंड : रामगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रजरप्पा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच हुई इस जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए लोग बलसगरा और मरांगमरचा गांव के रहने वाले थे और एक म्यूजिकल बैंड/ताशा पार्टी से जुड़े हुए थे। वे सभी देर रात करीब 12 से 1:30 बजे के बीच एक कार्यक्रम से काम पूरा करके अपनी सवारी गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान लारी के समीप गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

Related Articles

Back to top button