Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली को आज मिलेगा नया मेयर

दिल्ली: दिल्ली को आज नया महापौर मिल जाएगा। महापौर स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए दोपहर दो बजे निगम सदन की बैठक में चुनाव की प्रक्रिया होगी। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वाही की जीत तय मानी जा रही है। क्योंकि आप ने पहले ही चुनाव का बहिष्कार कर दिया है और भाजपा के पास महापौर बनाने के लिए जरुरी वोटों से ज्यादा संख्याबल पहले ही है। जबकि चुनाव लड़ रही कांग्रेस के पास मात्र नौ ही सदस्य हैं। चुनाव होगा या वाही निर्विरोध होंगे यह बुधवार को ही पता चलेगा।फिलहाल उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी मो. जरीफ से हैं। एमसीडी के महापौर चुनाव के नियमों के तहत प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले कभी भी नाम वापस ले सकते हैं। ऐसे में अगर, कांग्रेस चुनाव में हिस्सा नहीं लेती है तो वाही निर्विरोध जीत जाएंगे। चुनाव होने की स्थिति में भी भाजपा का एकतरफा मुकाबला रहेगा।

Related Articles

Back to top button