
दिल्ली; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति को अब पूरी तरह काबू में कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं, डीजीपी गौरव यादव आज जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसने भी कानून अपने हाथ में लिया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि छात्रों से बातचीत के दौरान सामने आया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष था। पुलिस ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है



