
लुधियाना: पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चीफ जनरल मैनेजर को ईडी द्वारा समन जारी करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी को 40 एकड़ जमीन अलॉट करने से जुड़े मामले में ये कार्रवाई की गई है। समन में सीजीएम रितेश प्रॉपर्टीज इंडस्ट्रीज लिमिटेड को जारी किए गए अलॉटमेंट लेटर के रिकॉर्ड के साथ पेश होने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि लुधियाना से विधायक संजीव अरोड़ा ईडी द्वारा उनके चंडीगढ़ स्थित घर से 9 मई को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान अधिकारियों द्वारा उनसे पूछपाछ की गई थी और बाद में उन्हें दिल्ली आगे की जांच के लिए ले जाया गया था। ED ने कथित 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये कार्रवाई की थी।