पंजाबशिक्षा और संस्कृति

IIU के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण

बाथू, ऊना (हि.प्र.):9-09-2026
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (IIU), बाथू, ऊना के विद्यार्थियों के लिए Spen Formulation में एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली, व्यावहारिक प्रक्रियाओं तथा वास्तविक कार्यस्थल के वातावरण से परिचित कराना था।इस औद्योगिक भ्रमण में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 47 विद्यार्थी एवं 3 स्टाफ सदस्य शामिल रहे।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों, कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था तथा औद्योगिक प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद कर उद्योग की आवश्यकताओं और व्यावसायिक कार्य संस्कृति को समझा।इस अवसर पर विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों में किस प्रकार प्रयोग किया जाता है। औद्योगिक भ्रमण ने विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ, टीमवर्क, अनुशासन तथा रोजगारपरक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका ।विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। साथ आए स्टाफ सदस्यों ने भी कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने तथा उनके समग्र व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक विकास में सहायक होते हैं।इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक अधिगम के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button