Sliderपंजाब

आज गरज के साथ होगी बारिश, जारी हुई चेतावनी

चंडीगढ़: देर रात से शहर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। रात भर शहर में तेज हवाएं चलती रही। जबकि सुबह रविवार को शहर में हल्की बारिश भी हुई। हालांकि बारिश बहुत हल्की थी लेकिन दिन भर मौसम में ठंडक बनी रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक 24 घंटे में 1 एमएम बारिश दर्ज हुई है। लेकिन तापमान पर इसका बड़ा असर देखने को मिला। पिछले हफ्ते जंहा अधिकतम तापमान रोजाना 35 से 36 डिग्री रिकार्ड हो रहा था। वही पिछले 24 घंटे में अधिकतम में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

बारिश के बाद दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि न्यूनतम पारा 21.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। केंद्र की माने तो सोमवार को भी पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग ने सोमवार के लिए येलो वार्निंग भी जारी की हुई है। जिसमें गरज के साथ बारिश की बात कही है। विभाग की लॉन्ग फोरकास्ट को देखें तो मंगलवार से मौसम साफा रहेगा लेकिन 19 तारीख को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है जिसकी वजह से बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसे में अगले 5 दिन अधिकतम से ज्यादा इजाफा होने की संभावना नहीं है। तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री का बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button