पी. सी. एम. एस. ड्डी कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर की एन. सी. सी. कैडेट पुनिता शर्मा ने पर्वतारोहण २०१९ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया ।

प्रेमचंद मारकंडा एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर की बी. कॉम सेमेस्टर चौथे की छात्रा पुनिता शर्मा बतौर एन. सी. सी. कैडेट को पर्वतारोहण के लिए चयनित किया गया। इस पर्वतारोहण के लिए पूरे भारत में से केवल 20 एन. सी. सी. कैडेट्स का चयन किया गया। पुनिता शर्मा ने इस ए1सपेडिटिशन के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व् चंडीगढ़ डायरे1टरेट का नेतृत्व किया। उसमें जालंधर के एन. सी. सी. ग्रुप की २ पंजाब गर्ल्स बटालियन का नेतृत्व पुनिता शर्मा ने किया। इस पर्वतारोहण की समयविधि ४८ दिनों की है। थींचेनखांग, सिक्किम में ६०१० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। २ पंजाब गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल जसबीर सिंह तथा प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्रा को उसकी सफलता के लिए बधाई दी तथा छात्रा को इस साहसपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दी ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।