
दिल्ली: Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज भारत में लॉन्च हो गई है. 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस स्कूटर में Made-in-India LFP बैटरी तकनीक दी गई है बड़ी बैटरी वाले मॉडल की रेंज 301KM तक है इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी नई S1Z रेंज पेश की है. कंपनी ने इसे खासतौर पर आम लोगों और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया है इसकी खास बात सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली कंपनी की खुद भारत में बनी LFP बैटरी तकनीक है. S1Z रेंज में 301 किलोमीटर तक की रेंज, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं रेंज की बात करें तो 3.1 किलोवॉट घंटे वाली बैटरी के साथ ये स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 179 किमी तक चल सकता है वहीं 5.1 किलोवॉट घंटे वाला मॉडल 301 किमी तक की रेंज देने की पावर रखता है. इस तरह ज्यादा दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी बैटरी वाला मॉडल ज्यादा उपयोगी हो सकता है



