Sliderपंजाब

RBI ने कुछ साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, 5.25% से बढ़ाकर 5.50% किया रेपो रेट, म

दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण महंगाई का दबाव बढ़ने के बीच भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद आज सुबह 10 बजे नीतिगत निर्णयों की जानकारी देते हुए रेपो रेट में बढ़ोतरी की। RBI रेपो रेट को 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दी है। इससे पहले करीब 3.5 साल से ये 5.25 पर स्थिर था। केंद्रीय बैंक के इस फैसले से होम लोन या कार लोन लेने वाले ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है।आरबीआई ने आखिरी बार फरवरी, 2023 में रेपो दर बढ़ाई थी। उस समय रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 6.50 प्रतिशत कर दिया गया था। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी, यानी MPC की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा आज 7 अक्टूबर को नई ब्याज दरों की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button