

दिल्ली: देश में 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज को इस साल टाला जा सकता है व्यापारियों के संगठनों ने इस संबंध में NPCI को प्रस्ताव भेजा है व्यापारियों ने आग्रह किया है कि 15 अक्टूबर से लागू होने वाले UPI-MDR चार्ज को फेस्टिव सीजन या फिर इससे भी आगे 31 दिसंबर तक टाल दिया जाए आग्रह है कि अगले साल की शुरुआत से ये चार्ज लागू किया जाए हालांकि, NPCI ने सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत के बाद अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया ह अगर व्यापारिक संगठनों का प्रस्ताव मान लिया जाता है तो ये व्यापारियों के लिए त्यौहारों के मौसम में बड़ी राहत होगी कारण कि इस दौरान बंपर सेल होती है और बड़ी संख्या में लोग UPI से शॉपिंग करते है व्यापारी संगठनों ने वित्त मंत्री से UPI लेनदेन पर MDR लगाने को टालने का आग्रह किया है ट्रेडर्स ने वित्त मंत्री से अपील की है कि UPI के पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR के प्रस्ताव को 6 हफ्ते के लिए टाल दिया जाए वित्त मंत्री को दिए एक लिखित मेमोरेंडम में व्यापारी संगठनों ने कहा है कि MDR को लेकर व्यापारियों में संशय की स्थिति है इसलिए इसे लागू करने की तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 1 जनवरी 2027 किया जाए



