
दिल्ली: WhatsApp अब अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है, जिससे चैट करना और भी सुरक्षित और आसान हो जाएगा। अब तक WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए फोन नंबर शेयर करना जरूरी होता था, लेकिन जल्द ही यह सिस्टम बदलने वाला है।WhatsApp के नए CEO Kunal Shah ने जानकारी दी है कि ऐप में जल्द ही Username फीचर लॉन्च किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूज़र अब बिना अपना मोबाइल नंबर बताए भी दूसरों से जुड़ सकेंगे। यानी अब सिर्फ यूज़रनेम के जरिए चैट करना संभव होगा।Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म ने आधिकारिक तौर पर यूज़रनेम की घोषणा की है, जो एक नया फ़ीचर है और लोगों को अपने मोबाइल नंबर के बजाय एक यूनिक यूज़रनेम का उपयोग करके जुड़ने की सुविधा देता है। और अगर आपके मन में पहले से ही कोई यूज़रनेम है, तो WhatsApp का कहना है कि उसे रिज़र्व करने का यही सही समय है।यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब WhatsApp इस साल के आखिर में इस फ़ीचर के व्यापक रूप से जारी होने से पहले, 29 जून से दुनिया भर में यूज़रनेम रिज़र्वेशन की सुविधा शुरू कर रहा है। जब उनके क्षेत्र में यह विकल्प उपलब्ध होगा, तो यूज़र्स को ऐप के अंदर एक नोटिफ़िकेशन मिलेगा।