Sliderपंजाब

अचानक आई बाढ़ में बह गई महिला

जम्मू: जम्मू के पुंछ जिले में बाढ़ आने की सूचना मिली है। इस दौरान एक महिला के भी डूबने की बात बताई जा रही है। महिला की पहचान अभी फिलहाल नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार सुरनकोट के मोडा बछाई इलाके में अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की चपेट में आने से एक महिला के डूबने की खबर है। यह घटना तब हुई जब बाढ़ का पानी अचानक तेजी से इलाके में फैल गया।

Related Articles

Back to top button