Sliderपंजाब

अमित शाह की रैली से पहले मशहूर स्कूल को बम की धमकी

जालंधर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज जालंधर में होने वाली रैली से पहले स्कूलों और देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्कूल के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिला। ई-मेल में दावा किया गया है कि 11:11 बजे स्कूलों और 12:11 बजे देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाया जाएगा। देवी तालाब मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह के जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।धमकी भरा ई-मेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button