Sliderपंजाब

AAP के करप्ट MLA रमन अरोड़ा लोगों को लूटते और कूटते रहे, साढ़े 3 साल तक मान सरकार सोती रही – सुशील रिंकू*

*जालंधर, 27 मई 2025।* पंजाब भाजपा के नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी का स्वागत किया है। सुशील रिंकू ने कहा कि AAP की सरकार बनते ही रमन अरोड़ा का नैक्सेस शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि AAP के विधायक द्वारा साढ़े तीन साल से लूटने का काम किया जा रहा था। 

विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई की पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है तब से ही इनके द्वारा लूटने का काम किया जा रहा था और मामला सिर्फ नगर नगम के नोटिस तक सीमित नहीं था। शहर में सारे अवैध काम इनके द्वारा किए जाते थे। यही नहीं सुशील रिंकू ने कहा कि AAP के विधायक लोगों को लूटते भी रहे, कूटते भी रहे।

सुशील रिंकू ने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा लोगों को लूटने के साथ साथ झगड़े करवा कर उसके समझौते में भी मोटी रकम वसूलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े तीन साल बाद इसके ऊपर कार्रवाई की गई है जबकि इनके विधायक द्वारा करप्शन का खेल जब से सरकार बनी है तब से ही किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि साढ़े तीन साल बाद ही आखिर इस पर एक्शन क्यों लिया गया।

इसके साथ ही उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस भ्रष्टाचार में साथ दिया क्या उन लोगों और पुलिस मुलाजिमों पर भी कार्रवाई की जाएगी? उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा के चंडीगढ़ में रह रहे रिश्तेदारों जिनका नाम चर्चा में रहा है क्या उन लोगों पर भी एक्शन लिया जाएगा?

Related Articles

Back to top button