पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एलपीयू ने 42 पदकों के ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरे वर्ष पंजाब राज्य युवा महोत्सव चैंपियनशिप अपने नाम की

जालंधर; पंजाब के सांस्कृतिक और कलात्मक परिदृश्य में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर स्थापित करते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने पंजाब स्टेट यूथ फेस्टिवल में 200 से अधिक अंक हासिल करके इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली यह पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। 56 अलग-अलग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए, एलपीयू ने कुल 42 पदक जीते; जिनमें 23 गोल्ड, 13 सिल्वर और 6 कांस्य पदक शामिल हैं और लगातार दूसरे वर्ष ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

कलात्मक, साहित्यिक, प्रदर्शनकारी और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए, एलपीयू के छात्रों ने 23 स्वर्ण पदक जीते। ये पदक समूह शबद/भजन गायन, शास्त्रीय नृत्य, भांड, पंजाबी मुहावरेदार बातचीत, क्रोशिया का काम, कढ़ाई (बाग), गुड़िया-पटोला बनाना, परांदा बनाना, टोकरी बनाना, छिक्कू बनाना, पीढ़ी बुनना, मिट्टी के खिलौने बनाना, खिद्दो बनाना, इन्न्नू बनाना, लोक वाद्यवृंद, एकांकी नाटक, शास्त्रीय वाद्य संगीत (ताल), शास्त्रीय वाद्य संगीत (स्वर), पंजाबी समूह गीत, लोक गीत, वाद-विवाद, पगड़ी बांधना और पारंपरिक लोक गीत (लोंग-हेक गायन) मे मिले।

पदकों की संख्या बढ़ाते हुए, एलपीयू ने 13 रजत पदक भी जीते। ये पदक शास्त्रीय गायन, मिमिक्री, पंजाबी लोककथा और संस्कृति क्विज़, नाला बनाना, रस्सा बटना, कली गायन, वार गायन, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, ओपन लोक नृत्य (लड़कों का झूमर), भाषण, गतका और पारंपरिक पहनावे (रिवाती पहनावा) जैसी श्रेणियों में मिले।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने स्किट, कार्टूनिंग, इंस्टॉलेशन आर्ट, ओपन लोक नृत्य (लड़कियों का), ग़ज़ल और नुक्कड़ नाटक में 6 कांस्य पदक भी हासिल किए। इन उपलब्धियों का दायरा यह दर्शाता है कि छात्रों की पकड़ समकालीन कलात्मक अभिव्यक्तियों और पंजाब की समृद्ध पारंपरिक सांस्कृतिक विरासतों, दोनों पर कितनी मजबूत है।

सफलता पाने वाले छात्रों को बधाई देते हुए, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने इस बात पर जोर दिया कि इतने बड़े स्तर की उपलब्धियां कड़ी लगन, अनुशासित तैयारी, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और एक ऐसे संस्थान माहौल का परिणाम हैं, जो एकेडमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ कलात्मक अभिव्यक्ति को भी बढ़ावा देता है। डॉ. मित्तल ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करती हैं, बल्कि आत्मविश्वास से भरे और जिम्मेदार व्यक्तियों को भी तैयार करती हैं, जो इन मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं।

इस शानदार उपलब्धि के पीछे एलपीयू के डिर्पाटमेंट ऑफ आर्ट्स एंड कल्चर की निरंतर प्रतिबद्धता है। यह विभाग छात्रों की प्रतिभा को पहचानने, उसे निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धी सांस्कृतिक मंचों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है। व्यवस्थित ट्रेनिंग, एक्सपर्ट मेंटरशिप, नियमित रिहर्सल, अनुशासन और समर्पित तैयारी के माध्यम से, यह विभाग छात्रों को विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करता है। विभाग, इसके फैकल्टी सदस्यों, प्रशिक्षकों, कोचों और सहयोगी टीमों के सामूहिक प्रयासों ने ही छात्रों की क्षमता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि में बदलने का काम किया है।

जो छात्र अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, वे एलपीयू से जुड़ सकते हैं। यह संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलों, नवाचार और पाठ्येतर अवसरों का एक बेहतरीन माहौल प्रदान करता है, जिससे युवा अपनी रुचियों को तलाश सकें और अपना सर्वांगीण विकास कर सकें। एकेडमिक सेशन 2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र अपने पसंदीदा प्रोग्राम में दाखिले के लिए एलपीयूनेस्ट के जरिए आवेदन कर सकते हैं और योग्यता के आधार पर 100% तक की स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। स्कॉलरशिप के अधिक से अधिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए अभी आवेदन करें और एक ऐसी शैक्षिक यात्रा का अनुभव करें, जो केवल कक्षाओं तक ही सीमित नहीं है।

Related Articles

Back to top button