Sliderराष्ट्रिय

मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड नेता गिरफ्तार

दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड माने जा रहे अधिवक्ता और एआईएमआईएम नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है मोफक्करुल की गिरफ्तारी तब हुई जब वो बागडोगरा एयरपोर्ट से राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोफक्करुल इस्लाम के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद से ही उसकी तलाश जारी थी खुफिया जानकारी मिली थी कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला है जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम ने जाल बिछाकर उसे टर्मिनल के पास से ही पकड़ लिया

Related Articles

Back to top button