Sliderपंजाब

अस्पताल में जेल में बंद हवालाती की इलाज दौरान मौत,परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

अमृतसर : मजीठा रोड स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में जेल में बंद हवालाती की इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह विगत अढ़ाई वर्षों से जेल में बंद था। लवप्रीत सिंह की मौत से खफा होकर उसके परिजनों ने जेल प्रबंधन पर अनदेखी करने जैसे आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते लवप्रीत सिंह को अस्पताल में लाया जाता तो आज ये स्थिति ना होती और वो जिंदा होता।अस्पताल में लवप्रीत सिंह के परिजनों ने इस सारे मामले की निष्पक्ष तौर से जांच करवाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वो विगत काफी लंबे समय से बीमार चला आ रहा था परंतु जेल प्रबंधन ने उचित समय पर अस्पताल लाकर इलाज नहीं करवाया और आज परिणाम सबके सामने है। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो जेल प्रबंधन उसको अस्पताल लेकर आया, जहां इलाज में देरी होने के चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक लवप्रीत सिंह की बाजू पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि लवप्रीत जेल में नशे के इंजेक्शन लगाता होगा। परिजनों ने जेल प्रबंधन बारे ये भी कहा कि जेल के अंदर हवालातियों व कैदियों की सुध नहीं ली जाती, जब तक उनके हालात गंभीर नहीं हो जाते, जेल के मरीजों को बाहर अस्पताल नहीं लाया जाता। हालांकि मृतक के परिजनों ने उसे एक झूठे मामले में फंसाने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं जानकारी मिलने पर थाना मजीठा रोड की पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामला दर्ज करने की कारवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button