Uncategorized

हैदराबाद में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 31 वर्षीय अभिनेता भरत कांत की मौत

दिल्ली: तेलुगु फिल्म जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, हैदराबाद में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 31 वर्षीय अभिनेता भरत कांत और प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की मौत हो गई। उनके असामयिक निधन ने साउथ फिल्म इंटस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। उनके निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, हादसा हैदराबाद के आदिबतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भरत कांत और जी साई त्रिलोक कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों कलाकारों की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button