Sliderराष्ट्रिय

सोना फिर हुआ महंगा, चांदी 2 लाख के पार

दिल्ली; अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है आज यानी सोमवार,3 अगस्त को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम आज बढ़े हैं, वहीं चांदी भी रिकॉर्ड स्तर के करीब कारोबार कर रही है. ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर का भाव जानना जरूरी है आज कितना है 24K और 22K सोने का रेट 3 अगस्त की सुबह 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,43,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,478 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त ऐसे समय आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित नए हमले फिलहाल टाल दिए हैं उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच आज से बातचीत शुरू होने की उम्मीद है इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला एक साल में सोने-चांदी ने दिया बंपर रिटर्न
अगर पिछले एक साल की बात करें तो चांदी की कीमतों में करीब 97.30 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई है 3 अगस्त 2025 को इसका भाव 1,10,570 रुपये प्रति किलो था पिछले एक साल में सोने की कीमतों में करीब 43.69 फीसदी की तेजी आई है यानी जिन लोगों ने पहले निवेश किया था, उन्हें अच्छा रिटर्न मिला है

Related Articles

Back to top button