दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से बड़ी अपीलें की थी। 28 फरवरी से जारी इस संघर्ष का सीधा असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। खाड़ी देशों से होने वाली कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक विशेष ‘आर्थिक संयम’ बरतने का आह्वान किया है।जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोद ने देश की आर्थिक हालात को ध्यान में रखते हुए लोगों से एक साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील की है। भारत अपनी सोने की खपत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, जिसके भुगतान के लिए भारी मात्रा में डॉलर की जरूरत पड़ती है। युद्ध के कारण डॉलर मजबूत हो रहा है और रुपया कमजोर, ऐसे में सोने के आयात को कम कर विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सकता है।पीएम मोदी ने गोल्ड के अलावा रोजाना जरुरत की चीजें जैसे पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल के उपभोग में भी कटौती करने का सुझाव दिया है। पीएम ने कहा कि निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। भारत हर साल लगभग 11 लाख करोड़ रुपये का कच्चा तेल और 1.61 लाख करोड़ रुपये का खाद्य तेल आयात करता है।पीएम मोदी की इस अपील से उद्योग जगत में हलचल पैदा कर दी है। व्यापारियों को डर है कि मांग घटने से इस क्षेत्र से जुड़े लाखों परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ सकता है। वहीं, निवेशकों ने इसे भविष्य के किसी बड़े आर्थिक संकट की आहट के रूप में देखा है।