Sliderराष्ट्रिय

अगले चार दिन इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पटना: देशभर में भारी तबाही मचाने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लौट रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू कर दी है। हालांकि कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सारण, सिवान, बेगूसराय, किशनगंज, पटना और गया जैसे जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।दिल्ली का मौसम आज सुहावना बने रहने की उम्मीद है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है। राजस्थान से मानसून ने 15 सितंबर को ही वापसी शुरू कर दी थी। मौसम विभाग के अनुसार इस साल देशभर में सामान्य से 7% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button