

जालंधर। पुलिस कमिश्नर श्री सतिंदर सिंह ने आज डीसीपी श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों के साथ जिला बार एसोसिएशन का दौरा किया और वकीलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एडवोकेट नकुल कोहली के परिवार के सदस्यों पर हाल ही में हुए क्रूर हमले को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा एडवोकेट एन.आर. जस्सल, एडवोकेट प्रतीक वाधवा तथा अन्य वकीलों से संबंधित मामलों को भी पुलिस कमिश्नर के समक्ष उठाया गया।
बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग की कि इन मामलों में पुलिस तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा एवं संरक्षण उपलब्ध करवाया जाए।
बैठक के दौरान सभी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। पुलिस कमिश्नर श्री सतिंदर सिंह ने बार एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि वकीलों और उनके परिवारों की गरिमा, सुरक्षा एवं हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
जिला बार एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर एवं डीसीपी द्वारा एसोसिएशन का दौरा कर वकीलों की समस्याओं को सुनने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जताई कि संबंधित मामलों में पुलिस प्रशासन शीघ्र एवं उचित कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रतन दुआ, सचिव एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद, वरिष्ठ उपप्रधान एडवोकेट कुनाल गोयल, उपप्रधान एडवोकेट सुदेश कुमारी, जूनियर उपप्रधान एडवोकेट रॉबिन सेठी, संयुक्त सचिव एडवोकेट धीरज भगत तथा सहायक सचिव एडवोकेट रवीना सेठी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अपूर्वा बख्शी, एडवोकेट मानवी उप्पल, एडवोकेट रोहन कांत, एडवोकेट अनु सोढ़ी, एडवोकेट नवनीत कौर, एडवोकेट अरिक, एडवोकेट मोहित सेपला, एडवोकेट बलविंदर कौर, एडवोकेट आयुष्मान नागपाल, एडवोकेट तजिंदर सिंह, एडवोकेट जे.पी. सिंह और एडवोकेट गुलशन सेठी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर एडवोकेट आर.के. भल्ला, एडवोकेट संजीव बंसल, एडवोकेट ओ.पी. शर्मा, एडवोकेट बी.एस. लक्की, एडवोकेट आदित्य जैन, एडवोकेट प्रीतपाल सिंह, एडवोकेट रोहित गंभीर, एडवोकेट राहुल रामपाल, एडवोकेट मनीत मल्होत्रा, एडवोकेट रविश मल्होत्रा, एडवोकेट प्रभजोत सिंह, एडवोकेट दविंदर राणा, एडवोकेट गौरव आनंद, एडवोकेट विकास भारद्वाज, एडवोकेट विक्रम शर्मा, एडवोकेट गुरलीन कौर, एडवोकेट बीना कश्यप, एडवोकेट जैक्सन त्रेहन सहित बड़ी संख्या में वकील उपस्थित थे।



