Sliderपंजाब

**श्री राम कथामृत के मुख्य यजमान गौतम कुकरेजा परिवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने दिया कथा का निमंत्रण*

**जालंधर।** दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा संचालित गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को समर्पित *मंथन प्रकल्प* के सहयोगार्थ जालंधर में भव्य श्री राम कथामृत का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन 22 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर में होगा।

इस पावन कथा का वाचन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं मार्गदर्शक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी अपनी संत मंडली सहित करेंगी।

**श्रीराम कथा केवल एक धार्मिक आख्यान नहीं, बल्कि मानव जीवन को आदर्शों, संस्कारों एवं मर्यादाओं से जोड़ने वाली दिव्य ज्ञानगंगा है। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें सत्य, धर्म, त्याग, प्रेम, करुणा एवं कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता है। श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर व्यक्ति न केवल स्वयं का जीवन श्रेष्ठ बना सकता है, बल्कि एक संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकता है। आज के बदलते सामाजिक परिवेश में श्रीराम कथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करती है।**

इस आयोजन के मुख्य यजमान गौतम कुकरेजा परिवार हैं। इसी क्रम में स्वामी सज्जनानंद जी, साध्वी पल्लवी भारती जी, साध्वी सुमन भारती जी एवं संबंधित प्रतिनिधियों द्वारा गौतम कुकरेजा परिवार के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें विधिवत श्री राम कथामृत का निमंत्रण प्रदान किया गया।

कथा के शुभारंभ से पूर्व 20 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर श्रीराम भक्ति के रंग में रंगेंगे। वहीं, 29 नवंबर को हवन-यज्ञ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन का विधिवत समापन होगा।

यह आयोजन केवल धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना तक सीमित न रहकर जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा के प्रति समाज की सहभागिता को समर्पित एक पुनीत प्रयास भी है।
इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य कृष्ण लाल कुकरेजा, प्रेम कुकरेजा, गौतम कुकरेजा, सोनू कुकरेजा, गौरव कुकरेजा और प्रीति कुकरेजा मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button