Sliderराष्ट्रिय

नर्सिंग की छात्रा ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर किया Suicide, ”सीलिंग फैन से लटकी ड्रिप

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक नर्सिंग की छात्रा ने पीजी (पेइंग गेस्ट) के अंदर जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय निकिता के रूप में हुई है। पुलिसने मध्य प्रदेश में रहने वाले निकिता के परिवार को सूचना दे दी है।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को उन्हें पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि एक 22 वर्षीय लड़की अपने कमरे में बेहोश पड़ी है और कमरा अंदर से बंद है। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि निकिता बेहोश थी। सीएटीएस स्टाफ द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के हाथ में कैनुला लगा हुआ था, और दो ड्रिप्स सीलिंग फैन से लटकी हुई थीं।

जांच के दौरान पता चला कि इस कमरे में निकिता के साथ दो अन्य रूममेट्स, 24 वर्षीय शैली और 18 वर्षीय कविता रावत भी रहती थीं, जो राखी के त्यौहार के लिए 3-4 दिन पहले अपने घर चली गई थीं। उनके जाने के बाद निकिता ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाया और निरीक्षण के बाद शव को एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। निकिता के परिवार को सूचित कर दिया गया है, और उनके 20 अगस्त तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button