Sliderपंजाब

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने जरूरतमंद पेशेंट की आंख का करवाया निशुल्क ऑपरेशन

जालंधर: अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने नई दृष्टि नई सृष्ट कार्यक्रम के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में एक जरूरतमंद पेशेंट का निशुल्क मोतियाबिन्द आपॅरेशन लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहिता ट्रस्ट हास्पिटल में करवाया।प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली राजेन्द्र चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया । गर्ग साहब ने बताया कि हम जरूरतमंद लोगों की आंखो के आपरेशन ज्यादा से ज्यादा करेंगे ,हमारे क्लब ने संकल्प लिया है कि कोई भी जरूरतमंद पेशेंट आर्थिक तंगी के चलते आपरेशन से ना रह जाए, हम सभी का निशुल्क ऑपरेशन करवांऐगे। सचिव अशोक बजाज ने चोपड़ा साहब,डाक्टर जगदीप सिंह का व सभी आऐ सदस्यों का धन्यवाद किया । इस अवसर पर पूर्व प्रधान केवल शर्मा,सचिव अशोक बजाज कोषाध्यक्ष संजय भल्ला,राजेन्द्र चोपड़ा,डाक्टर जगदीप सिंह, डी सी ऐस राकेश चावला,अश्वनी नागपाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button