जालंधर। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 307 का 42वां डिस्ट्रिक्ट असेंबली एवं अवॉर्ड समारोह “जश्न-ए-उड़ान” 12 जुलाई 2026 को अमृतसर में आयोजित किया गया।
यह अवसर इनर व्हील क्लब ऑफ जालंधर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और यादगार रहा। क्लब को पूरे डिस्ट्रिक्ट का “बेस्ट क्लब” घोषित किया गया। इसके साथ ही क्लब ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट क्लब, बेस्ट प्रेसिडेंट, बेस्ट सेक्रेटरी तथा मेजर सर्विस इनिशिएटिव्स के लिए बेस्ट अवॉर्ड शामिल हैं।
ये सम्मान क्लब की अध्यक्ष इंदरकिरण टूर तथा सचिव निधि सहगल के समर्पित नेतृत्व और क्लब के सभी सदस्यों की टीम भावना एवं अथक सेवा कार्यों का परिणाम हैं। क्लब द्वारा वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक सेवा प्रकल्पों को न केवल डिस्ट्रिक्ट स्तर पर बल्कि एसोसिएशन एवं इंटरनेशनल स्तर पर भी सराहा और सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ जालंधर की 11 सदस्याओं ने भाग लिया और क्लब की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
समारोह के दौरान वर्ष 2026–27 के लिए डॉ. जैस्मिन कौर गिल को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन तथा उनकी कार्यकारिणी टीम को एसोसिएशन प्रेसिडेंट श्रीमती विनूथा हरीश की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया।