Sliderपंजाब

पंजाब में डबल मर्डर! मामूली विवाद के बाद पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

खरड़ : संते माजरा कॉलोनी के पास स्वराज एन्क्लेव में लेनदेन को लेकर डबल मर्डर कर दिया गया। वारदात गत रात की है, जब तेजधार हथियारों के साथ आए 4 अज्ञात आरोपी घर में दाखिल हो गए और मामूली बहस के बाद जोड़े पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहतान बब्लू (40) निवासी जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) और उसकी पत्नी मनसूरां बेगम (26) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। यह जोड़ा कुछ देर से मजदूरी कर रहा था। डी.एस.पी. के अनुसार सिटी पुलिस द्वारा अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चांदनी ने शिकायत में बताया कि बब्लू अपनी पत्नी के साथ 5 महीने से किराए पर रह रहा था। गत रात सवा 9 बजे के करीब 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 4 लोग चरणजीत सिंह उर्फ ​​मोनू, सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​लक्की, मनदीप सिंह उर्फ ​​अमन और 1 लड़की खुशी आए। खुशी और सिमरनजीत सिंह बब्लू और मनसूरां से अपना फोन और अन्य सामान मांगने लगे। पति-पत्नी ने उन्हें सामान दे दिया पर वह दंपत्ति को कहने लगे कि आधा सामान गायब है। इस पर तकरार बढ़ गई। बहस के बाद चारों अंदर दाखिल हो गए और उन्होंने बब्लू और उसकी पत्नी पर हथियारों से हमला कर दिया। मोनू ने चाकू से कई बार बब्लू के सीने पर किए और अन्य साथियों ने डंडों से उसकी बुरी तरह से मारपीट की, जिससे वह मौके पर बेहोश होकर गिर गया। इसी तरह हमलावरों ने बब्लू की पत्नी को भी घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने दंपति को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे धक्का दे दिया। यह शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी हथियारों सहित मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इसके बाद उनके द्वारा वाहन का प्रबंध कर गंभीर हालत में बब्लू और उसकी पत्नी को सिविल अस्पलात पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को फेज 6 अस्पताल, जबकि दूसरे को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सेक्टर 32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button