Sliderराष्ट्रिय

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग

दिल्ली: शहर के गीता भवन रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से दुकान के अंदर लगे फिटिंग काउंटर, वायरिंग और अन्य सामान जलकर राख हो गए। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया।जानकारी के अनुसार, “बब्बा इलेक्ट्रॉनिक्स” के मालिक मोहित बब्बर ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर गए थे। करीब 15 मिनट बाद पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुकान खोली और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और पानी की बौछारें मारकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।दुकानदार के मुताबिक दुकान में करीब 4 से 5 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था, जिसमें से काफी सामान आग और पानी के कारण खराब हो गया।

Related Articles

Back to top button