Sliderअन्य राज्य

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने निकाला आक्रोश मार्च

देहरादूनः देहरादून में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला है। इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने आक्रोश मार्च बीते मंगलवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड से शुरू किया। यह मार्च शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। वहीं, मार्च में शामिल हुए राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बांग्लादेश को हमेशा भारत ने सहायता की है बावजूद इसके हिन्दुओं के खिलाफ अत्याचार करना बेहद निंदनीय है।

Related Articles

Back to top button