Sliderपंजाब

पी.एफ ऑफिस की नॉर्थ जोन इंडोर गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ; पहले ही दिन पंजाब के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) रीजनल ऑफिस, जालंधर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘ईपीएफओ नॉर्थ जोन इंडोर गेम्स 2026’ का आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर के भव्य परिसर में बेहद उत्साहजनक और रंगारंग माहौल में आगाज हुआ। इस खेल महाकुंभ में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, और पंजाब के साथ-साथ हेड ऑफिस, दिल्ली की टीमें पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा ले रही हैं।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि, लवली ग्रुप के Vice Chairman श्री नरेश मित्तल और रीजनल पी.एफ. कमिश्नर श्री पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति हुआ। खेलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नरेश मित्तल और रीजनल कमिश्नर श्री पंकज कुमार द्वारा गुब्बारों को हवा में छोड़कर किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का बेहद सजीव और ऊर्जावान संचालन श्री पंकज सरपाल द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी सादगी और बेहतरीन शैली से सभी का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथि श्री नरेश मित्तल और रीजनल कमिश्नर श्री पंकज कुमार ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, अनुशासन और मानसिक व शारीरिक मजबूती का बेहतरीन माध्यम हैं।
टूर्नामेंट के पहले ही दिन विभिन्न इंडोर खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आज के प्रमुख मैच और उनके परिणाम इस प्रकार रहे:
बैडमिंटन (पुरुष वर्ग): हेड ऑफिस दिल्ली के श्री पंकज वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर के श्री शमशेर सिंह को 15-13, 15-07 के सीधे सेटों में पराजित किया।
बैडमिंटन (महिला वर्ग): हिमाचल प्रदेश की सुश्री अनुष्का ने हेड ऑफिस दिल्ली की सुश्री शीतल को कड़े मुकाबले में 15-11, 16-14 से हराकर अपनी जीत दर्ज की।
शतरंज (पुरुष वर्ग):
रोमांचक मुकाबले में पंजाब के श्री मनोज कुमार ने हेड ऑफिस दिल्ली के श्री यक्षत को मात दी।
एक अन्य मैच में जम्मू-कश्मीर के श्री संदीप कुमार ने उत्तराखंड के श्री अंकित सिंह को पराजित किया।
शतरंज (महिला वर्ग): हेड ऑफिस दिल्ली की श्रीमती प्रेरणा ने उत्तराखंड की श्रीमती पुष्पलता को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
कैरम (महिला वर्ग): एक कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में श्रीमती इंदु सोंधिया ने हेड ऑफिस दिल्ली की श्रीमती किरण को हराकर मैच अपने नाम किया।
टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग):
पंजाब के श्री तेजिंदर सिंह ने हेड ऑफिस दिल्ली के श्री जुगल सोलंकी को 9-11, 15-13, 11-06 से हराया।
एक अन्य मैच में हेड ऑफिस दिल्ली के श्री जुगल सोलंकी ने वापसी करते हुए उत्तराखंड के श्री अमित रावत को 8-11, 15-13, 11-06 से शिकस्त दी।
टेबल टेनिस (महिला वर्ग): पंजाब की सुश्री मनप्रीत कौर ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश की सुश्री कीना कपाल्टा को 11-1, 11-1 के एकतरफा अंतर से करारी मात दी।
टेबल टेनिस (महिला युगल / डबल वर्ग): पंजाब की मनप्रीत कौर और नीतू की जोड़ी ने अपने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की क्रांति देवी और पुष्पलता को 11-0, 11-3 से एकतरफा शिकस्त दी।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल भावना ने मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों और अधिकारियों का दिल जीत लिया। यह तीन दिवसीय महाकुंभ आगामी 28 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें कई और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button