
दिल्ली: मध्य पूर्व में तनाव फिर गहरा गया है और अमेरिका-ईरान में फिर महायुद्ध छिड़ गया है। ताजा विवाद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही को लेकर बनाए गए रास्तों को लेकर है। अमेरिका के द्वारा प्रस्तावित ओमान वाले रास्ते से आने-जाने के कारण ईरान ने 7 जुलाई को 3 समुद्री जहाजों पर हमला किया। अमेरिका ने इसे सीजफायर का उल्लंघन माना और ईरान पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की। अमेरिका लगातार 2 दिन से ईरान पर हमले का रहा है। ट्रंप ने ईरान में विध्वंस मचाने का संकल्प लिया है।ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका के हमले में 14 लोगों की मौत होने का दावा किया है। वहीं 78 घायल हुए हैं, जिनमें से 47 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।हमले से प्रभावित इलाकों में राहत, बचाव और उपचार का काम जारी है।