Sliderराष्ट्रिय

बारिश को लेकर जारी हुआ 2 दिन का ऑरेंज अलर्ट

जालंधर; पंजाब भर में उमस भरी गर्मी पड़ रही है वहीं कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आगामी दिनों के दौरान मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विभाग ने 28 और 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 जुलाई के लिए यैलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन दिनों कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने सलाह दी है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक दर्ज की गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो अगले 3 दिनों में होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button