
जालंधर, 5 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के सफल “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” पूर्ण होने के अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शहीद कैप्टन गुरप्रताप सिंह चाहल पार्क, गोल्डन एवेन्यू में “एक पौधा मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विजय सांपला ने पौधारोपण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पौधा मां के नाम” अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश नहीं देता, बल्कि यह मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आज की आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
विजय सांपला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने जनकल्याण, विकास और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश आज विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को जन आंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, पार्षद कुंवर सरताज, मंडल अध्यक्ष शिव दर्शन सिंह, अभि सनी शर्मा,तथा यशपाल दुआ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कैप्शन
शहीद कैप्टन गुरु प्रताप सिंह चहल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विजय सांपला,सुशील शर्मा,सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़,अशोक सरीन हिकी,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव दर्शन सिंह अभी, कुंवर सरताज, व अन्य
दूसरे चित्र में
पौधारोपण करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला सुशील शर्मा अशोक सरीन राजेश कपूर अमरजीत सिंह गोल्डी व अन्य