Sliderपंजाब

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल अस्पताल जालंधर में सभी पेशेंट को करवाया नाश्ता*

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऐसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सिविल अस्पताल जालंधर में सभी पेशंटों को फल, दूध, दलिया वितरित किया और सभी जरूरतमंद पेशेंट को सुबह का नास्ता करवाया। इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर ऐली रमेश भंडारी ने आपने पौत्र हर्षित भंडारी के जन्मदिन पर सहयोग किया। वी डी जी प्रथम एन के महेंद्रू ने कहा कि हर ईन्सान को दीन दुखियों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।अलायंस क्लब जालंधर समर्पण हमेशा ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर वी डी जी प्रथम एन के महेंद्रू, प्रधान पी. के. गर्ग, सचिव अशोक बजाज, सीनियर उप प्रधान विनोद कौल, राकेश चावला, रमेश भंडारी व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button