
पंजाबशिक्षा और संस्कृति
एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर-ढ्ढढ्ढ की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए

हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर की बी.बी.ए. (सेमेस्टर-ढ्ढढ्ढ) की छात्राओं ने मई 2026 की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में विभिन्न स्थान प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन किया है। भवलीन कौर ने 8.53 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान, परमिंदर कौर ने 8.24 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान और चाहत शर्मा ने 8.0 सीजीपीए के साथ सातवां स्थान हासिल किया। वंशिका, सलोनी शेनमार और परनीत कौर ने भी क्रमश: 7.98 सीजीपीए और 7.84 सीजीपीए के साथ मेरिट स्थान प्राप्त किए। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष श्रीमती मीनू कोहली, फैकल्टी सदस्यों और छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर सुश्री मीनू कुंद्रा भी मौजूद थीं।



