Sliderपंजाब

पंजाब के स्कूलों में बढ़ सकती है छुट्टियां, आ गई बड़ी खबर

पंजाब: पंजाब में बढ़ रही ठंड के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य के स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है, ऐसे में बारिश से एक दम मौसम बदल गया है और ठंड बढ़ गई है। अगर ऐसे ही रहा तो शिक्षा विभाग स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा सकता है क्योंकि हरियाणा के स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है और यहां स्कूल 16 जनवरी तक खुलेंगे।

बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड का असर अभी बढेगा और धुंध अपना रंग दिखाएगी। उधर, हिमाचल से सटे पंजाब के मैदानी इलाके में दिनभर तेज हवाएं चलती रही। आज पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे जिससे ठंड में बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है जिसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होना तय है। चंडीगढ़, अमृतसर के बार्डर एरिया, बठिंडा सहित जालंधर के साथ लगते आदमपुर के इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर बढ़ा

Related Articles

Back to top button